- RCOM did agreement with Etisalat DB for more than 10,000 crores 1 comment(s)
- Market going nervous on policy review 1 comment(s)
- Prakash Inds gets a diversification edge 0 comment(s)
- 'Telecom firms will use 3G to ease voice traffic' 0 comment(s)
- Gopinath eyes Patel Integrated Logistics 0 comment(s)
- Post fraud, Wipro reshuffles finance department 0 comment(s)
- Fx gain pulls Ranbaxy back into profit in Q4 0 comment(s)
- Licence in hand, ANZ may seek RBS assets 0 comment(s)
- Vodafone moves DoT over Quippo service 0 comment(s)
- Arcelor Mittal circling Prakash Industries 0 comment(s)
Market News
Information Technology
Telecom News
Industry News
General News
Commodities News
-
भारत के लिए विश्व बैंक
July 2, 2009 12:34:44- शिरीष खरे विश्व बैंक की शर्तो के तहत गरीबी हटाने के नाम पर किए गए ढांचागत समायोजन कार्यक्रमों के परिणाम अब सर्वत्र दिखाई देने लगे हैं । भारत विश्व बैंक के ४ सर्वाधिक बड़े कर्जदारों में शामिल है । नव-उपनिवेशवादी नीतियों के कारण देश की ६५ प्रतिशत आबादी का भरण-पोषण करने वाला कृषि क्षेत्र आज दयनीय हालत में है । हरित क्रांति की आत्ममुग्धता के बावजूद खाद्यान्न आत्मनिर्भरता लगातार कम हो रही है । विदेशी मुद्रा भण्डार का बड़ी मात्रा में उपयोग अनाज, दलहन और खाद्य तेलों के आयात में हो रहा है । निजी कंपनियों को खुली छूट देने से किसानों के लिए कृषि क्षेत्र घाटे का सौदा बनता जा रहा है। फुटकर बाजार में निजी क्षेत्र के प्रवेश ने ने छोटे-मोटे धंधों से रोजी कमाने वालों को बेकार कर दिया है । रियल एस्टेट में पैदा की गई बूम से आम आदमी के सिर पर छत भी सपना बन कर रह गई है । कुल मिलाकर बड़े पैमाने पर लोगों को जमीन और रोजगार से बेदखल किया जा रहा है । एक लाख से अधिक अरबपतियों वाले देश में ३० करोड़ लोग दिन में २० रूपये भी नहीं कमा पाते हैं । वैसे तो विश्व बैंक का घोषित लक्ष्य दूसरे विश्व युद्ध से जर्जर देशों में ढांचागत सुविधाएं उपलब्ध करवाकर वहां का जीवन स्तर सुधारना था, लेकिन अब यह अपने बड़े निवेशक देशों यथा अमेरिका, इंग्लैंड, जापान, जर्मनी और फ्रांस की निजी कंपनियों का हितसाधक बन गया है । ढांचागत समायोजन कार्यक्रम ने विश्व बैंक का काम बढ़ा दिया है । इसलिए उसने तीसरी दुनिया के देशोंको अपने बाहुपाश में जकड़ने के लिए अंतर्राष्ट्रीय विकास संगठन, अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगमक, बहुपक्षीय निवेश गारंटी एजेंसी जैसी संस्थाएं गठित कर ली है । केवल इतना ही नहीं इन्होंने `अंतर्राष्ट्रीय निवेश विवाद निराकरण' नाम से अपना अलग न्यायालय भी बना लिया है जहां देशों और कंपनियों के मध्य गुप्त् रूप से विवाद सुलझाए जाते हैं । जानकारी के मुताबिक इन दिनों विश्व बैंक लगभग ९० देशों की अर्थव्यवस्थाओं को वहां के राजनीतिक और व्यावसायिक संपन्न वर्ग के सहयोग से काबू में करने में जुटा है । अनुभव बताते हैं कि एक बार कोई गरीब देश विश्व बैंक समूह के जाल में फंस जाता है तो उसकी हालत बद से बदतर होती जाती है । मेक्सिको, अर्जेटाईना जैसे लातिनी अमेरिकी देश इसके उदाहरण है, जो अब इससे छुटकारा पाने हेतु प्रयासरत हैं । विश्व बैंक देश की नीति निर्धारण प्रक्रिया में अंदर तक घुस चुका है । भारत और विश्व बैंक के अधिकारियों की आपस में अदलाबदली आम है । वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण के अनुसार विश्व बैंक में नौकरी कर चुके लोगों को देश में अत्यंत संवेदनशील और उच्च् पदों पर बैठाया जाता रहा है । पिछले वर्ष तो योजना आयोग में भी विदेशी फर्मो को अधिकृत रूप से सलाहकार बना दिया गया था । कहने के लिए तो विश्व बैंक खुलेपन का हिमायती है लेकिन व्यवहार में उसका चेहरा ऐसा नहीं है । सारे देश में लागू `सूचना का अधिकार कानून' भी विश्व बैंक की मजबूत चारदिवारी के सामने बेदम है । सामाजिक सरोकारों से उसका कोई इत्तेफाक नहीं रहा है । अपनी नीतियों के नकारात्मक परिणामों पर वह जनमत की उपेक्षा करता है । सन् २००२ में प्रकाशित `विश्व बांध आयोग' की रिपोर्ट को खारिज करते हुए उसने बड़े बांधो के लिए कर्ज देना जारी रखा है । भारत में निर्माणाधीन और प्रस्तावित कुछ बांधों में तो विश्व बैंक का वित्तपोषण है । लेकिन उसने आगे भी समर्थन का संकेत दिया है। विश्व बैंक जिस तरह से देश की नीतियों को प्रभावित कर रहा है उससे आम आदमी का जीवन कष्टमय होता जा रहा है । विश्व बैंक की नीतियों से पीड़ित समाज के विभिन्न वर्गो ने विश्व बैंक को उसकी जनविरोधी नीतियों के प्रति खबरदार किया है । सितंबर २००७ को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में विश्व बैंक के कामकाज को लेकर स्वतंत्र जन न्यायाधिकरण (आईपीटी) की सुनवाई हुई थी. इसमें देश के विभिन्न स्थानों से आये प्रभावित समुदायों, लोक संगठनों के प्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, पत्रकारों आदि ने हिस्सा लिया। इस दौरान विश्व बैंक की कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए १०० से अधिक वक्ताओं ने इसका इतिहास, मान्यता, एजेन्डा, भूमिका, अर्थव्यवस्था और राष्ट्र की संप्रभुता में हस्तक्षेप आदि के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, ऊर्जा, कृषि, वन, खनन, पर्यावरण, आवास, खाद्य-सुरक्षा, गरीबी और मानवाधिकार जैसे मुद्दों पर अपने विश्लेषण प्रस्तुत किए । इस स्वतंत्र जन न्यायाधिकरण का आयोजन विश्व बैंक समूह द्वारा वित्तपोषित परियोजनाओं पर निगरानी रखने के लिए किया गया था। इसे विश्व बैंक की नीतियों के प्रति बढ़ने प्रतिरोध के रूप में देखा जाना चाहिए । विश्व बैंक द्वारा न्यायाधिकरण के निष्कर्मो पर जवाब देना यह सिद्ध करता है कि जनआक्रोश की अवहेलना अब उसके लिए आसान नहीं है । उम्मीद करते हैं कि अब देश के प्रभावित समुदाय और बुद्धिजीवी विश्व बैंक की नीतियों पर लगाम लगाने की दिशा में लगातार प्रयासरत रहेंगे ।Be First to give comment------------------------
*संपर्क : shirish2410@gmail.com
*पता : SHIRISH KHARE , C/0- CHILD RIGHTS AND YOU , 189/A, ANAND ESTATE SANE GURUJI MARG , (NEAR CHINCHPOCKLI STATION) , MUMBAI-400011
*ब्लॉग : www.crykedost.blogspot.com
Related Posts
Leave a Reply